पार्टी ज्वाइन करने के दो दिन बाद ही कांग्रेस ने उर्मिला मांतोडकर को बनाया उत्तर मुंबई सीट से उम्मीदवार
ABP News Bureau | 29 Mar 2019 07:27 PM (IST)

कांग्रेस ने उर्मिला को पार्टी ज्वाइन करने के सिर्फ दो दिन बाद ही उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. जिस उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस ने उर्मिला को चुनावी मैदान में उतारा है, उस सीट पर साल 2014 में बीजेपी के गोपाल शेट्ठी ने संजय निरुपम को हराया था.