काशी में मोदी की लहर ! कल बनारस में 20 घंटे का रोड शो, आज भरा नामांकन
ABP News Bureau | 26 Apr 2019 07:09 PM (IST)

कल शाम इस वक्त मोदी का रोड शो एक घंटे का हो चुका था. हजारों की तादाद में लोग मोदी को देखने पहुंचे थे. कल रोड शो हुआ तो आज मोदी ने नामांकन किया. 20 घंटों में मोदी ने बनारस से पूरा चुनावी माहौल ही बदल दिया. काशी से मोदी ने शक्ति भक्ति और संस्कृति का जो संदेश दिया है वो चुनाव पर बड़ा असर डालने वाला है.