राहुल गांधी के नामांकन में छाये रहे भांजे रेहान, क्या हैं संकेत ?
ABP News Bureau | 10 Apr 2019 09:21 PM (IST)

बीजेपी कहती है उनके नेताओं के लिए पार्टी ही परिवार है जबकि कांग्रेस के लिए परिवार ही पार्टी है. आज अमेठी में राहुल गांधी ने नामांकन किया तो उनके रोड शो में पूरा परिवार एक साथ दिखा. बहन प्रियंका तो कांग्रेस महासचिव हैं लिहाजा वो राहुल के साथ थीं. बहन के पति रॉबर्ट वाड्रा भी थे. साथ में प्रियंका के बेटे और बेटी भी थे. राहुल के भांजे रेहान इस रोड शो के केंद्र में रहे. अब बीजेपी कह रही है कि कांग्रेस ने परिवारवाद को आगे बढ़ाते हुए अपने भविष्य की झलक दिखाई है.