झारखंड: अमित शाह बोले- कांग्रेस के 55 साल पर मोदी के 5 साल भारी
ABP News Bureau | 11 May 2019 02:27 PM (IST)

झारखंड के पाकुड़ में चुनावी रैली करने पहुंचे अमित शाह ने कांग्रेस औऱ राहुल गांधी पर जमकर हमला किया. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के 55 साल पर मोदी के 5 साल भारी हैं. उन्होंने आगे राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में गर्मी बढ़ती है तो राहुल विदेश चले जाते हैं. उन्हें 4 पीढ़ियों का हिसाब देना होगा.