भारतीय सेना को मोदी की सेना कहकर बुरे फंसे योगी आदित्यनाथ, चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी
ABP News Bureau | 02 Apr 2019 09:54 AM (IST)

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भारतीय सेना को मोदी जी की सेना बताने वाले बयान पर बवाल शुरू हो गया है. योगी के बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश निर्वाचन कार्यालय से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है.