कांग्रेस से इस्तीफा देने की ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने बतायी ये बड़ी वजह, देखिए
ABP News Bureau | 10 Apr 2019 09:03 PM (IST)

गुजरात के ओबीसी नेता और विधायक अल्पेश ठाकोर ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले दिन में गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना ने कांग्रेस से अपने संबंध तोड़ने का फैसला किया. इस संगठन की स्थापना अल्पेश ठाकोर ने ही की थी. संगठन ने ठाकोर से कांग्रेस से इस्तीफा देने को कहा.