हिमाचल चुनाव: अमित शाह का एलान, प्रेम कुमार धूमल होंगे बीजेपी के सीएम उम्मीदवार
ABP News Bureau | 31 Oct 2017 04:51 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव है. आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ही बीजेपी के सीएम उम्मीदवार होंगे. हिमाचल प्रदेश की राजनीति में प्रेम कुमार धूमल करीब तीन दशक से सक्रिय हैं.