यूपी में फैजाबाद सीट पर वोटिंग आज, महंत ज्ञानदास बोले- जब तक राम मंदिर नहीं बनेगा तब तक विकास नहीं होगा
ABP News Bureau | 06 May 2019 08:37 AM (IST)

फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद लल्लू सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने निर्मल खत्री और सपा-बसपा गठबंधन ने आनंदसेन यादव को चुनाव मैदान में उतारा है. तीनों लोगों के पास ही लंबा राजनीतिक अनुभव है और अयोध्या के कारण इस सीट पर देश भर की निगाहें भी रहती हैं.