लोकसभा चुनाव 2019: 20 राज्यों की 91 सीटों पर पहले चरण के लिए वोटिंग जारी
ABP News Bureau | 11 Apr 2019 11:42 AM (IST)

20 राज्यों की 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे है. इन सीटों में बीजेपी नेता नितिन गडकरी, महेश शर्मा, सत्यपाल सिंह, चिराग पासवान, हम प्रमुख जीतन राम मांझी, आरएलडी सुप्रीमो अजित सिंह और एएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल है. इस बार लोकसभा चुनाव में सात चरणों में वोटिंग होगी. आखिरी चरण के तहत 19 मई को वोट डाले जाएंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे. आज सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे.