बिहार: किशनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी का EVM को लेकर गंभीर आरोप, कहा- कांग्रेस का वोट JDU को जा रहा है
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 12:09 PM (IST)

किशनगंज लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प है. यहां जनता दल, यूनाइटेड के नेता सैय्यद मोहम्मद अशरफ एनडीए की ओर से तो वहीं मोहम्मद जावेद, कांग्रेस के टिकट पर बतौर महागठबंधन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इस सीट पर AIMIM के अख्तारूल इमाम भी चुनाव लड़ रहे हैं. मोहम्मद जावेद ने बीजेपी पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि EVM मशीन में कुछ जगहों पर गड़बड़ी की गई है, यहां कांग्रेस का वोट JDU को जा रहा है.