ट्वीट विवाद पर विवेक ओबेरॉय ने एबीपी न्यूज से कहा- मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई गलत काम किया है
ABP News Bureau | 20 May 2019 10:33 PM (IST)
सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर कर विवेक ओबेरॉय विवादों में घिर गए हैं. ऐश्वर्या राय और सलमान खान से जुड़ी तस्वीर को विवेक ने एग्जिट पोल से जोड़कर आज ट्विटर पर पोस्ट किया. इसके बाद से लगातार उनकी आलोचना हो रही है. इस मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजा है. एबीपी न्यूज से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई गलत काम किया है.