ट्वीट को लेकर विवाद में फंसे विवेक ओबेरॉय की आई पहली प्रतिक्रिया, देखिए क्या कहा
ABP News Bureau | 20 May 2019 09:18 PM (IST)

सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर कर विवेक ओबेरॉय विवादों में घिर गए हैं. ऐश्वर्या राय और सलमान खान से जुड़ी तस्वीर को विवेक ने एग्जिट पोल से जोड़कर आज ट्विटर पर पोस्ट किया. इसके बाद से लगातार उनकी आलोचना हो रही है. इस मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजा है.