चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
कप्तान कोहली का एक और धमाका, वनडे में सबसे तेज पूरे किए 11 हजार रन
ABP News Bureau | 17 Jun 2019 11:46 AM (IST)

230वें मैच की 222वीं पारी में सबसे तेजी से 11 हजार रन पूरे किए. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं. उनसे अधिक रन सचिन तेंदुलकर (18426) और सौरव गांगुली (11363) ने ही बनाए हैं. विश्व पटल पर 11 हजार रन पूरे करने वाले कोहली नौवें बल्लेबाज हैं लेकिन कोहली ने इन सभी बल्लेबाजों में सबसे तेजी से इतने रन पूरे किए हैं. कोहली ने 51 गेंदों पर अपने करियर का 51वां अर्धशतक पूरा किया और फिर 57 के कुल योग पर पहुंचते ही 11 हजार रनों के मील के पत्थर को छुआ. कोहली ने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए.