टीम में मनमुटाव की खबरों पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, देखिए- कोहली और रवि शास्त्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
shubhamsc | 29 Jul 2019 11:35 PM (IST)
कोहली ने विंडीज दौर के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने हाल ही में मीडिया में काफी खबरें सुनी हैं, लेकिन मैं इतना ही कह सकता हूं कि टीम का माहौल ठीक है और तभी टीम अच्छा कर रही है. अगर टीम के अंदर चीजें सही नहीं होतीं तो हम वो सब हासिल नहीं कर पाते जो हमने किया है." विंडीज दौरा तीन अगस्त से शुरू हो रहा है जहां टीम तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के अलावा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.