वायरल सच: शौचालय से निकली रेल की 'शुद्ध' चाय का सच
ABP News Bureau | 03 May 2018 09:42 PM (IST)
देश में हर रोज करीब दो करोड़ 30 लाख लोग रेल से सफर करते हैं. ये आंकड़ा बताता है कि ट्रेन की हमारी जिंदगी में कितनी बड़ी मौजूदगी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि ट्रेन के भीतर आप गर्मागर्म चाय की जो चुस्कियां लेते हैं वो शौचालय के पानी से तैयार होती है.