बम, बंदूक और वोटिंग... पांचवें चरण के मतदान में फिर हिंसा की आग में जल उठा बंगाल
ABP News Bureau | 06 May 2019 09:27 PM (IST)

पश्चिम बंगाल पांचवें चरण की वोटिंग दौरान फिर से हिंसा की आग में चल उठा. पश्चिम बंगाल में ऐसा कोई चरण नहीं बचा जिसमें चुनाव के दौरान बवाल न हुआ हो . आज पांचवें चरण में तो हिंसा ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया . उत्तर 24 परगना के इमली में बमबाजी हुई है . बमबाजी के कारण 15 लोग घायल हो गए . जिसके बाद टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झ़ड़प भी शुरू हो गई है . आज सुबह बैरकपुर में भी बम और गोलियां चली थीं . यहीं बीजेपी उम्मीदवार से धक्का मुक्की भी हुई . इसके अलावा हावड़ा में बीजेपी कार्यकर्ता की टीएमसी नेताओं ने पिटाई कर दी . हुगली में भी बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई .