पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने पर विद्या बालन ने कहा- कड़े फैसले लेना जरूरी
ABP News Bureau | 22 Feb 2019 11:39 PM (IST)

एबीपी न्यूज़ ने पूछा कि मुश्किल समय में कला को ही इंसानियत की आखिरी उम्मीद माना जाता है तो ऐसे में पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग कितनी जायज है? इसपर विद्या ने कहा, " मैं खुद मानती हूं कि लोगों को साथ लाने के लिए कला से बेहतर और कोई और जरिया नहीं हो सकता है. फिर बात चाहे संगीत की हो, थिएटर की हो, डांस की हो, फिल्मों की हो... कुछ भी हो. लेकिन इस बार जाने क्यों मुझे लगता है कि जाने क्यों... शायद हमें एक ब्रेक लेना चाहिए. देखते हैं... लेकिन कुछ कड़े फैसले लेना भी जरूरी है."