बॉलीवु़ड सेलेब्स पर हुए कोबरापोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन के सवाल पर विद्या बालन ने देखिए क्या कहा?
ABP News Bureau | 22 Feb 2019 11:33 PM (IST)
हाल ही में एक वेबसाइट ने बॉलीवुड से जुड़े 36 कलाकारों पर स्टिंग ऑपरेशन किया गया, जिसके जरिए सभी को एक खास पार्टी के लिए ट्वीट करते रहने के लिए पैसे देने का ऑफर दिया गया था. विद्या बालन के पास भी इस तरह ऑफर आया था, मगर विद्या ने पैसों के लालच में आए बगैर इस ऑफर को ठुकरा दिया था. ये तमाम बातें विद्या बालन ने बतौर आरजे अपने डेब्यू रेडियो शो 'धुन बदलके तो देख जरा' के लॉन्च के मौके पर कहीं. इस मौके पर विद्या बालन ने इस शो के टाइटल रैप सॉन्ग पर स्टेज पर जमकर डांस भी किया. विद्या ने बताया कि इस शो को होस्ट करते हुए वो तमाम तरह के गंभीर समसामयिक विषयों पर चर्चा करेंगी.