विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव ने PM मोदी को दिया जीत का श्रेय, कमलनाथ सरकार पर साधा निशाना
ABP News Bureau | 25 May 2019 04:35 PM (IST)

विदिशा से सांसद रमाकांत भार्गव ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए अपनी जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस सीट से अटल बिहारी वाजपेयी जी, शिवराज सिंह जी, और सुषमा जी जैसे दिग्गजों को मौका मिला है और अब जनता ने मुझ ओर भी भरोसा जताया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की बात करें तो शिवराज सिंह की सरकार ने भावान्तर योजना के माध्यम से बहुत लाभ दिया है लेकिन कमलनाथ सरकार ने उसका अनुपालन नहीं किया जिसका नतीजा जनता ने तय किया है. मैं अपने क्षेत्र के किसानों के लिए बहुत काम करना चाहता हूँ और करूंगा भी.