156 पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति और EC को लिखी चिट्ठी, कहा- सेना को 'मोदीजी की सेना' कहना मंजूर नहीं
ABP News Bureau | 12 Apr 2019 01:00 PM (IST)

चुनाव के मैदान में सेना के नाम के इस्तेमाल को लेकर पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति और चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर आपत्ति जताई है. ये चिट्ठी तीनों सेनाओं के 156 पूर्व सैनिकों ने लिखी है. चिट्ठी लिखने वालों में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के आठ प्रमुख भी शामिल हैं.