वरुण गांधी का बड़ा बयान, कहा- संजय गांधी का बेटा हूं, ऐसे लोगों से जूते खुलवाता हूं
ABP News Bureau | 03 May 2019 05:10 PM (IST)
सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी और अपनी मां मेनका गांधी के लिए जनसभा करने पहुंचे वरुण गांधी ने एक बयान दिया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा,"एक गांव के लोग काफी डरे हुए थे और बता रहे थे कि शाम में धमकियां आती हैं. लोगों को पीटा जाता है. मैंने कहा कि बस भगवान से डरो. ये मोनू टोनू तो ऐसे पीछे आते जाएंगे जैसे गाजर मूली होते हैं मंडियों में. पिछली बार आम चुनाव लगा था, एक ये जूता खोलता था और दूसरा ये जूता खोलता था. मेरी बात याद रखना."