वाराणसी: EC से मिले नोटिस पर तेज बहादुर यादव ने कहा- मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है, मोदी डर गए हैं
ABP News Bureau | 30 Apr 2019 09:06 PM (IST)

वाराणसी लोकसभा सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार तेज बहादुर यादव को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है. दरअसल तेज बहादुर ने दो नामांकन दाखिल किए हैं. पहला नामांकन उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किया था और दूसरा गठबंधन उम्मीदवार के तौर पर. इसमें से एक में उन्होंने बताया कि उन्हें सेना से बर्खास्त किया गया था जबकि दूसरे में ऐसा नहीं बताया गया. अब तेज बहादुर को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है.