वाराणसी: पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी, रास्तों को भगवा गुब्बारों से सजाया गया
ABP News Bureau | 27 May 2019 09:55 AM (IST)

30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. पीएम मोदी एक बार फिर विश्वास जताने पर लोगों का आभार व्यक्त करेंगे साथ ही प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. उनके स्वागत में पूरा रास्ता सजाया गया है. मेदागिन चौराहे को भगवा कवर के गुब्बारों से सजाया गया है. देखिए