वाराणसी: गठबंधन उम्मीदवार शालिनी यादव ने शहर की स्वच्छता को लेकर PM मोदी पर बोला हमला, देखिए क्या कहा
ABP News Bureau | 16 May 2019 12:30 PM (IST)

वाराणसी में चुनावी गहमागहमी चरम पर है. काशी में पहले पीएम मोदी का रोड शो हुआ, कल प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद अब एसपी-बीएसपी महागठबंधन की साझा रैली होनी है. महागठबंधन उम्मीदवार शालिनी यादव के लिए मायावती और अखिलेश यादव वोट मांगेंगे. रैली से पहले शालिनी यादव ने एबीपी न्यूज संवाददाता जीतेंद्र दीक्षित से खास बातचीत की.