जानिए क्या है साक्षी और अजितेश का पूरा मामला
shubhamsc | 14 Jul 2019 07:27 PM (IST)

अजितेश और साक्षी का किस्सा आजकल सुर्खियों में है. अजितेश जो अनुसूचित जाति का युवक है और साक्षी यानी बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी. साक्षी और अजितेश ने शादी कर ली और उसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया जिसमें उन्होंने साक्षी के पिता से जान का खतरा बताया था. लेकिन इस बीच अजितेश की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उसे हथियारों का शौक नजर आ रहा है. उसे शौक था कि पुलिस 24 घंटे उसके पीछे रहे. लेकिन अब सच में ऐसा हो रहा है. अब पुलिस उसके पीछे होगी लेकिन सुरक्षा के लिए. उत्तर प्रदेश ने पुलिस दोनों को सुरक्षा मुहैया करा दी है. साक्षी और अजितेश को अपनी सुरक्षा में लेकर पुलिस इलाहाबाद कोर्ट में कल पेश करेगी.