यूपी: अखिलेश यादव का PM मोदी और CM योगी पर निशाना, कहा- 'चौकीदार' के साथ 'ठोंकीदार' को भी हटाना है
ABP News Bureau | 26 Apr 2019 06:21 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि 'चौकीदार' के साथ-साथ 'ठोंकीदार' को भी हटाना है. अखिलेश ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ' वह (मोदी) पहले चाय वाला बनकर आये थे हमारे-आपके बीच में... अब चौकीदार बनकर आएंगे. उन पर कितना भरोसा करोगे.'