ट्रंप के झूठे बयान पर पीएम मोदी का जवाब ना देना क्या कूटनीति है? देखिए ये रिपोर्ट
shubhamsc | 24 Jul 2019 10:10 PM (IST)

कश्मीर पर मध्यस्थता वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के झूठे बयान को लेकर लगातार दूसरे दिन संसद में विपक्ष का हंगामा. कांग्रेस के साथ विपक्ष ने पीएम मोदी से सदन में सफाई देने की मांग की...सरकार ने कहा जरूरत नहीं. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी...कहा घोड़े के मुंह से सुनना चाहते हैं जवाब. कांग्रेस ने कहा 2009 में बीजेपी ने शर्म-अल-शेख पर मनमोहन सिंह से जवाब मांगा था...तब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिया था..अब पीए मोदी दें जवाब. विदेश मंत्री एस जयशंकर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा...मोदी ने कभी अमेरिका से मध्यस्थता की बात नहीं कही.