ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन मारा गया, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पुष्टि
ABP News Bureau | 15 Sep 2019 07:45 AM (IST)

अलकायदा के पूर्व प्रमुख और 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन आतंकवाद निरोधी अभियान में मार गिराया गया है. इस बात की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की. ट्रंप ने बताया कि हमजा, को 'अफगानिस्तान / पाकिस्तान क्षेत्र' में मार गिराया गया है. इस ऑपरेशन को कब अंजाम दिया गया इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी.
इससे पहले भी हमजा बिन लादेन की मौत की खबर सामने आई थी. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था. लेकिन, तब इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी. साल 2017 में अमेरिका की ओर से जारी आतंकियों की ब्लैकलिस्ट में हमजा बिन लादेन को शामिल किया गया था.