बार-बार कश्मीर पर अपना बयान क्यों बदल रहा है अमेरिका ? देखिए ये रिपोर्ट
ABP News Bureau | 21 Aug 2019 06:08 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हिंदू-मुसलमान’ वाले बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. ओवैसी ने पूछा है कि क्या भारत में हिंदू-मुसलमान एक समस्या है? अगर नहीं तो सरकार चुप क्यों है? दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्य़स्थता की इच्छा जताई है. मध्यस्थता की पेशकश के बीच उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा, ‘‘कश्मीर बेहद जटिल जगह है. यहां हिंदू हैं और मुसलमान भी और मैं नहीं कहूंगा कि उनके बीच काफी मेलजोल है. मध्यस्थता के लिए जो भी बेहतर हो सकेगा, मैं वो करूंगा.’’