यूपी के पीलीभीत से बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी ने SP-BSP गठबंधन पर जमकर साधा निशाना
ABP News Bureau | 07 Apr 2019 04:09 PM (IST)

भाजपा के फायर ब्रांड नेता व सांसद वरुण गांधी ने आज पीलीभीत के पूरनपुर में बड़ा बयान दिया है. वरुण गांधी ने मुलायम सिंह यादव से लेकर मायावती तक पर जमकर निशाना साधा है. वरुण गांधी ने लोगों से कहा कि सपा-बसपा एक हो गए है लेकिन सभी नाराज है. वरुण गांधी को इस बार पीलीभीत लोकसभा से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है, जिस वजह से वो इन दिनों गांव-गांव जाकर सभाएं कर रहे हैं.