चंद्रयान-2 पर बात करते-करते रो पड़े यूपी के मंत्री
shubhamsc | 07 Sep 2019 10:12 PM (IST)

चंद्रयान-2 पर बात करते-करते रो पड़े यूपी के मंत्री मोहसिन रजा. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से पहले विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया. चंद्रयान-2 पर बोलते हुए योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा भी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि 'संपर्क टूटा तो हमारे दिलों की धड़कनें तेज हो गईं और फूट फूट कर रोने लगे'