UP Exit Poll Full: जानिए बीजेपी को कितना नुकसान, अखिलेश-मायावती को कितनी सीटों का अनुमान ? #ABPExitPoll
ABP News Bureau | 19 May 2019 07:30 PM (IST)

देश के सबसे बड़े सियासी रण के नतीजे सात चरणों के चुनाव के बाद ईवीएम में कैद हो चुके हैं. ये नतीजे 23 मई को जनता के सामने आएंगे लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज़ और नीलसन ने एग्जिट पोल के जरिए जानने की कोशिश की है कि नतीजों का रुख क्या रहेगा. एबीपी न्यूज़–नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 22 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस की झोली में 02 सीटें जा सकती हैं. महागठबंधन के खाते में 56 सीटें जाने का अनुमान है.