UP इन्वेस्टर्स समिट: अंबानी, अडानी, महिंद्रा, बिड़ला ने खोली तिजोरी, 4 लाख 28 हजार करोड़ के 1045 करार पर दस्तखत
ABP News Bureau | 21 Feb 2018 10:30 PM (IST)

आज यूपी की योगी सरकार ने देश भर के निवेशकों का बड़ा सम्मेलन किया. इस सम्मेलन में देश भर के उद्योगपति पहुंचे थे. सबने करोड़ों रुपये निवेश करने का भरोसा दिया. इसी भरोसे का 2019 के चुनाव से सीधा रिश्ता है. पिछले साल तक यूपी में गुंडाराज बड़ा चुनावी मुद्दा हुआ करता था लेकिन योगी राज में एनकाउंटर की झड़ी लग गई और अपराधी हाथ जोड़कर जान की भीख मांगते घूम रहे हैं. अगले चुनाव में बीजेपी इसे भुनाएगी और यही पीएम मोदी और योगी का थ्री सी प्लान है.