UP Board 10th Result: बांदा की अपूर्वा ने हासिल की चौथी रैंक, देखिए कैसे की थी परीक्षा की तैयारी
ABP News Bureau | 27 Apr 2019 05:39 PM (IST)
बांदा की होनहार बेटी अपूर्वा ने आज जारी हुए हाई स्कूल के परिणाम में चौथा स्थान प्राप्त कर न सिर्फ आज अपने माता पिता का बल्कि पूरे बुन्देलखण्ड का नाम रोशन कर दिया है. बचपन से पढाई में मेधावी रही अपूर्वा बांदा के सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्रा है. अपूर्वा का परिणाम आने के बाद परिजन और उसके शिक्षक फूले नही समा रहे हैं. अपनी बहनों में सबसे बड़ी अपूर्वा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने भाई और पिता को देती है. साथ ही उसका सपना है कि वह IIT करके देश का नाम रोशन करे.