सिद्धार्थनगर में अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कहा- यूपी सरकार ने पुलिस की 100 नंबर की सुविधा बर्बाद कर दी
ABP News Bureau | 09 May 2019 06:24 PM (IST)

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के इटवा कस्बे के एक इंटर कालेज के मैदान में गठबंधन से बीएसपी प्रत्याशी आफताब आलम के समर्थन में अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया. अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने 100 नंबर की गाड़ी खराब कर दी है.