उन्नाव केस: जेल में बंद कुलदीप सेंगर पर हत्या का केस दर्ज, पुलिस को मालूम नहीं है आरोपियों का पता
shubhamsc | 29 Jul 2019 11:11 PM (IST)

उन्नाव रेप केस के आरोपी और बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर हत्या का केस दर्ज...पीड़िता की कार को ट्रक ने मारी थी टक्कर. कार और ट्रक की टक्कर में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत...घायल पीड़ित लड़की की हालत बेहद नाजुक. सड़क हादसे की जांच को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल...डीजीपी ने कहा परिवार की मांग पर सीबीआई जांच को तैयार. कुलदीप सेंगर को लेकर प्रियंका गांधी का बीजेपी से सवाल...दूसरी FIR के बाद भी अब तक पार्टी से क्यों नहीं निकाला. अखिलेश यादव ने संसद में उठाया उन्नाव का मुद्दा...लखनऊ में लोगों का प्रदर्शन.