ABP न्यूज़ पर सबसे बड़े चुनावी मंच से जानिए शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की हर मुद्दे पर राय
ABP News Bureau | 08 May 2019 12:43 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी 300 से ज्यादा सीट जीतकर सत्ता में आएगी. एबीपी न्यूज़ के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''हमारी पार्टी 300 से ज्यादा सीट जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी.'' जावडेकर ने कहा है कि देश की जनता चुनाव में विचार कर के वोट देती है.
जावडेकर ने कहा कि इस बार का मुद्दा है देश को सुरक्षित कौन रखेगा, देश को तरक्की की तरफ कौन ले जाएगा और देश का नेतृत्व कौन अच्छे से करेगा. इन मुद्दों पर लोगों के दिमाग में एक ही नाम है मोदी.