केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बोले- बंगाल में चमत्कार हो सकता है, 30 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी
ABP News Bureau | 16 May 2019 05:09 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में समाजसेवी और स्वतंत्रता सैनानी ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर टीएमसी चीफ ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आमने-सामने की लड़ाई हो गई है. केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा है कि पूरे बंगाल में चमत्कार हो सकता है. 30 से ज्यादा सीटें बंगाल में जीतेंगे. ममता बनर्जी बौखला गई हैं. ममता बनर्जी आज चुनाव आयोग पर टिप्पणी कर रही है, लेकिन उसी की वजह से वो मुख्यमंत्री बनी हैं.