कम हो सकती हैं GST की दरें, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने दिए संकेत
ABP News Bureau | 06 Sep 2019 12:21 PM (IST)

सरकार ने जीएसटी रेट में बदलाव के संकेत दिए हैं. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जीएसटी रेट कम होने के संकेत देते हुए कहा है कि दीवाली आने वाली है. बता दें कि इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संकट से जूझ रहे ऑटो सेक्टर को सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. नितिन गडकरी ने बताया कि उनका मंत्रालय कॉमर्शियल वाहनों की डिमांड बढ़ाने के लिए अगले 3 महीने में 5 लाख करोड़ रुपये तक की 68 सड़क परियोजनाएं शुरू करेगा.