NMC बिल: मेडिकल शिक्षा के महंगे होने की खबरों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया- बेबुनियाद, देखिए ये बातचीत
ABP News Bureau | 01 Aug 2019 08:39 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने मेडिकल शिक्षा के महंगे होने की खबरों पर एबीपी न्यूज से कहा है कि ये बिल्कुल बेबुनियाद है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) बिल पास हो जाने के बाद अब मेडिकल के छात्र सिर्फ़ एक परीक्षा देंगे और उसकी मेरिट के आधार पर उसका एम्स से लेकर किसी भी सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कालेज में एडमिशन हो जाएगा. एमबीबीएस फ़ाइनल ईयर के एग्ज़ाम की मेरिट से ही उसका पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन हो जाएगा. प्राइवेट कालेजों में पीजी की सीट के लिए करोड़ों रुपए लिए जाते थे लेकिन अब स्थिति बदल जाएगी.