हरियाणा और महाराष्ट्र में बेरोजगारी की दर, देखिए ये आंकड़े
shubhamsc | 30 Oct 2019 10:54 PM (IST)
हरियाणा और महाराष्ट्र के जो चुनाव नतीजे आये. उसका निष्कर्ष ये भी है कि सिर्फ राष्ट्रवाद के जरिये ही चुनाव नहीं जीता जा सकता है. Centre For Monitoring Indian Economy के आंकड़े के मुताबिक हरियाणा में सितंबर 2019 में बेरोजगारी की दर 20.3 प्रतिशत हो गई. जो सितंबर 2018 में 17.2 प्रतिशत थी. महाराष्ट्र में बेरोजगारी दर सितंबर 2019 में 5.7 प्रतिशत हो गई. जबकि एक साल पहले सितंबर 2018 में 4 प्रतिशत थी. यानी रोजगार के बिना राष्ट्रवाद का मुद्दा ज्यादा नहीं चल सकता. रोजगार सिर्फ चुनाव जीतने का साधन नहीं अर्थव्यस्था का आधार भी है.