छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे भोसले NCP का दामन छोड़ BJP में हुए शामिल | Fatafat News
ABP News Bureau | 14 Sep 2019 11:42 AM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले जहां सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में लगे हैं तो वहीं पार्टी नेताओं का दल-बदल का सिलसिला भी जारी है. चुनाव से ठीक पहले आज NCP के एक बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. शनिवार को महाराष्ट्र के सतारा से सांसद और NCP के बड़े नेता उदयनराजे भोसले बीजेपी का दामन थामेंगे. शुक्रवार को उदयनराजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पास पहुंचे थे जहां बतौर सांसद अपना इस्तीफा उन्होंने सौंपा. बता दें कि उदयनराजे भोसले छत्रपति शिवाजी के वंसज हैं. उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से थी. अटकलों को खत्म करते हुये शुक्रवार को उन्होंने घोषणा की कि वह शनिवार यानि आज दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी में शामिल होंगे.