PKL2019: रोमांचक मुकाबले में 34-30 से यू मुंबा से हारा पटना पाइरेट्स
shubhamsc | 17 Aug 2019 02:04 PM (IST)

रोहित बलियान के आखिरी मिनट में किये गये सुपर रेड के दम पर यू मुंबा ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र के महत्वपूर्ण मुकाबले में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 34-30 से हराया. दोनों पूर्व चैंपियनों ने अपने पिछले सात मैचों में जीत की तुलना में अधिक हार का सामना किया है लेकिन यू मुंबा को शानदार रणनीति का फायदा मिला और वे पटना को शिकस्त देने में कामयाब रहे.