निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह के मुख्य सज्जादानशीन आसिफ़ अली निज़ामी पाकिस्तान में लापता
ABP News Bureau | 17 Mar 2017 11:42 AM (IST)
निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह के मुख्य सज्जादानशीन आसिफ़ अली निज़ामी पाकिस्तान में लापता हो गए हैं. उनके साथ उनके भतीजे नाज़िम निज़ामी का भी पता नहीं चला है. पाक स्थित भारतीय उच्चायोग ने इनके गुमशुदगी का मामला पाकिस्तान सरकार के सामने उठाया है.
पीरजादा आसिफ निज़ामी (86) दुनिया भर में अपने करिश्मे के लिए मशहूर निजामुद्दीन औलिया दरगाह के सबसे खास सज्जादानशीन हैं. इसके अलावा वो निजामुद्दीन की मां माई साहब दरगाह (अधचीनी दिल्ली) के भी करता धर्ता हैं.