पाकिस्तान को डोनाल्ड ट्रंप ने लताड़ा, कहा- उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया
ABP News Bureau | 19 Nov 2018 11:00 AM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान ने हमारे लिए कुछ नहीं किया है. बल्कि उसकी सरकार ने आतंकी संगठन अलकायदा के ओसामा बिन लादेन को छिपने की जगह दी. ट्रंप ने पाकिस्तान को लाखों डॉलर की सैन्य मदद पर लगाई रोक के अपने प्रशासनिक फैसले का बचाव भी किया है.