ध्वनिमत से लोकसभा में पास हुआ तीन तलाक बिल, देखिए- पक्ष में पड़े कितने वोट
shubhamsc | 25 Jul 2019 08:00 PM (IST)

तीन तलाक बिल लोकसभा में पास हो गया है और इसके पक्ष में 303 वोट पड़े और विरोध में 82 वोट पड़े हैं. इसके बाद अब विधेयक के विभिन्न संशोधनों पर वोटिंग हुई. बिल पर दिनभर हुई चर्चा पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जवाब दिया. तीन तलाक बिल पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हूं, राजीव गांधी सरकार में मंत्री नहीं हूं. ये सरकार काम करने वाली है. हिंदू मैरिज एक्ट में ये प्रावधान है कि यदि कोई हिंदू एक पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करता है तो इसके लिए 7 साल की सजा मिल सकती है.