बीजेपी सांसदों को भरोसा, राज्यसभा से जरुर पास होगा तीन तलाक बिल
shubhamsc | 30 Jul 2019 04:09 PM (IST)

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज तीन तलाक बिल राज्यसभा में पेश किया. जिसके बाद इस बिल पर चर्चा जारी है. मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक राज्यसभा में पेश करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि तीन तलाक निषेध विधेयक मानवता, महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता सुनिश्चित करने वाला है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तीन तलाक से जुड़े कानून को राजनीति के चश्मे या वोटबैंक की राजनीति से नहीं देखा जाना चाहिये. इसी मुद्दे पर बीजेपी सांसदों ने एबीपी न्यूज से बातचीत में अपनी राय रखी है और बिल के पास होने की उम्मीद जताई है.