अलीगढ़ में प्राइवेट जेट क्रैश, बिजली के तारों में उलझने से हुआ हादसा, सभी सुरक्षित
shubhamsc | 27 Aug 2019 10:54 AM (IST)

यूपी के अलीगढ़ में विमान हादसा हुआ है. धनीपुर हवाई पट्टी पर एयर चार्टर कंपनी का एक प्राइवेट विमान बिजली की तारों में उलझकर जमीन पर गिर गया. क्रैश की वजह से विमान में आग लग गई. अच्छी बात ये है कि जहाज में सवार सभी छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. बताया जा रहा है कि ये विमान रूटीम मेंटीनेंस से लिए अलीगढ़ आया था.