आज 'मन की बात' करेंगे पीएम मोदी, फटाफट देखिए राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरें
shubhamsc | 28 Jul 2019 09:16 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो पर 'मन की बात' करेंगे। ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर होगा प्रसारण.
करगिल विजय के 20 साल पर दिल्ली के कार्यक्रम में मोदी की पाकिस्तान को ललकार, कहा युद्ध में हारे देश आतंक को बढ़ावा दे रहे. करगिल दिवस के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देशवासियों से सेना के साथ खड़े होने आहवान किया. प्रधानमंत्री ने साफ किया कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए न किसी के दबाव में काम होगा, न किसी के प्रभाव में और न ही किसी अभाव में काम होगा. 15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर में 10 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती के आदेश के बाद खलबली मच गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 35 ए को हटाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.