फटाफट देखिए अपराध की बड़ी खबरें
shubhamsc | 28 Jul 2019 09:27 AM (IST)

गुजरात के भरूच में लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत. दो हफ्ते तक किडनैकपर्स की कैद में रहने के बाद मेरठ से अगवा प्रिंस हरिद्वार में पुलिस के पास पहुंचा. किडनैपर्स की तलाश में जुटी पुलिस. यूपी के ग्रेटर नोएडा में सामने आया हिट एंड रन मामला. नशे की हालत में कार सवार ने 6 लोगों को कुचला. 2 की मौके पर ही मौत. यूपी के बस्ती में टोल कर्मियों की गुंडागर्दी. बीजेपी नेता को दौड़ा दौड़ा कर पीटा.यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पोस्टर मिलने से हड़कंप. आज गृहमंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा है.